ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी पंचायत चुनाव: मतदान के दिन संबंधित क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

तालेड़ा में 3 व 5 नवंबर, जबकि बूंदी सहित सात पंचायत समितियों में 14 व 16 नवंबर को छुट्टी; सरकारी कार्यालयों के साथ औद्योगिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर भी लागू होगी व्यवस्था

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी पंचायत चुनाव: मतदान के दिन संबंधित क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
बूंदी पंचायत चुनाव: मतदान के दिन संबंधित क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी, 26 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में तीसरे और चौथे चरण के मतदान के दौरान संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने मतदाताओं की सुविधा के लिए यह आदेश जारी किया है। इसके तहत जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए निर्धारित मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्रों के सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

आदेश के अनुसार, तीसरे चरण में तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 3 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं, सरपंच और पंच पदों के चुनाव के लिए 5 नवंबर को छुट्टी रहेगी।

चौथे चरण में बूंदी, खटकड़, दबलाना, हिण्डोली, नैनवां, लाखेरी और केशवरायपाटन पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 14 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन क्षेत्रों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव के दिन 16 नवंबर को भी अवकाश रहेगा।

पुनर्मतदान की स्थिति में भी रहेगा अवकाश

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार, यदि किसी निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान की स्थिति बनती है तो उस क्षेत्र में पुनर्मतदान की निर्धारित तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसका उद्देश्य मतदाताओं को बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध कराना है।

औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर भी लागू होगी व्यवस्था

मतदान दिवस पर औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कार्मिक भी मतदान कर सकें, इसके लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के सहायक आयुक्त और रीको बूंदी के क्षेत्रीय प्रबंधक को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों और संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की व्यवस्था लागू करवानी होगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: