ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी में 500 सहायक मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, 796 केंद्रों पर होगा मतदान

पंचायत चुनाव के लिए 991 मतदान दल गठित, जिला परिषद-पंचायत समिति में ईवीएम और पंच-सरपंच चुनाव में बैलेट पेपर से होगा मतदान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में 500 सहायक मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, 796 केंद्रों पर होगा मतदान
बूंदी में 500 सहायक मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, 796 केंद्रों पर होगा मतदान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी, 26 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत जिले में मतदान दलों में नियुक्त सहायक मतदान अधिकारियों (प्रथम) का प्रशिक्षण सोमवार से नगर परिषद के टाउन हॉल में शुरू हुआ। पहले दिन 500 सहायक मतदान अधिकारियों ने प्रशिक्षण लिया। इसमें मतदान प्रक्रिया, मतदाता की पहचान, रजिस्टर में हस्ताक्षर और ईवीएम व मतपेटी के उपयोग से जुड़ी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक चंद्रप्रकाश राठौर ने बताया कि मतदान केंद्र पर मतदाता सबसे पहले सहायक मतदान अधिकारी प्रथम के पास पहुंचेगा। अधिकारी मतदाता के पास उपलब्ध वैध फोटो पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अलग-अलग रजिस्टर में मतदाताओं के हस्ताक्षर लिए जाएंगे। दोनों पदों के लिए अलग-अलग ईवीएम मशीनों का उपयोग होगा। वहीं, पंच और सरपंच के चुनाव में दोनों पदों के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर जारी किए जाएंगे, लेकिन मतदाताओं के हस्ताक्षर नहीं लिए जाएंगे।

मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराना जिम्मेदारी

प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना पूरे मतदान दल की जिम्मेदारी है। दक्ष प्रशिक्षक भूपेंद्र शर्मा, नवनीत जैन, हेमंत झा, संजय गुप्ता और अमित विजयवर्गीय ने भी मतदान अधिकारियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में ईवीएम संचालन और मतपेटी से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

796 मतदान केंद्रों के लिए 991 दल गठित

जिला निर्वाचन मतदान दल गठन एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अनुसार, जिले की 235 पंचायतों के 796 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 991 मतदान दल गठित किए गए हैं। इनमें 195 रिजर्व दल भी शामिल हैं। मंगलवार को सहायक मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण जारी रहेगा, जबकि बुधवार को सेक्टर अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: