नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत बूंदी जिले में तीसरे और चौथे चरण के मतदान की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की उपस्थिति में मतदान दलों में नियोजित अधिकारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। एनआईसी कक्ष में कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया के माध्यम से मतदान दलों का गठन किया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।
सूचना एवं विज्ञान अधिकारी विकास मीणा ने बताया कि रेंडमाइजेशन के तहत जिले की आठ पंचायत समितियों के लिए कुल 796 मतदान दल निर्धारित किए गए हैं। इनमें तालेड़ा पंचायत समिति के लिए मतदान दल क्रमांक 1 से 143 तक, बूंदी के लिए 144 से 216 तक, हिंडोली के लिए 217 से 314 तक, केशवरायपाटन के लिए 315 से 403 तक, नैनवां के लिए 404 से 536 तक, खटकड़ के लिए 537 से 603 तक, दबलाना के लिए 604 से 697 तक तथा लाखेरी के लिए 698 से 796 तक मतदान दलों का गठन किया गया।
रिटर्निंग अधिकारियों का भी रेंडमाइजेशन
मतदान दलों के साथ रिटर्निंग अधिकारियों का भी द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। इसके तहत तालेड़ा पंचायत समिति के लिए क्रमांक 1 से 40 तक, बूंदी के लिए 41 से 64 तक, हिंडोली के लिए 65 से 93 तक, केशवरायपाटन के लिए 94 से 119 तक, नैनवां के लिए 120 से 158 तक, खटकड़ के लिए 159 से 181 तक, दबलाना के लिए 182 से 207 तक तथा लाखेरी के लिए 208 से 235 तक रिटर्निंग अधिकारी निर्धारित किए गए।
रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी. सिंह, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारू सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत तैयारियां की जा रही हैं।
