ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

बूंदी में 1018 मतदान दलों का प्रशिक्षण पूरा, ईवीएम और मतपेटी संचालन की बारीकियां सीखीं

सात दिन तक चला प्रशिक्षण शिविर, अंतिम दिन 518 सहायक मतदान अधिकारियों ने लिया हिस्सा; मॉक पोल, सीलिंग और तकनीकी खामी से निपटने का व्यावहारिक अभ्यास कराया

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में 1018 मतदान दलों का प्रशिक्षण पूरा, ईवीएम और मतपेटी संचालन की बारीकियां सीखीं
बूंदी में 1018 मतदान दलों का प्रशिक्षण पूरा, ईवीएम और मतपेटी संचालन की बारीकियां सीखीं
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिले में गठित मतदान दलों का सात दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को पूरा हो गया। नगर परिषद टाउन हॉल में आयोजित शिविर में मतदान प्रक्रिया, कानूनी प्रावधानों और मतदान दिवस पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंच और सरपंच चुनाव से जुड़े कार्मिकों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

मास्टर ट्रेनर चंद्रप्रकाश राठौर ने बताया कि सात दिनों में जिले के कुल 1018 मतदान दलों में शामिल रिटर्निंग अधिकारियों, मतदान अधिकारियों और सहायक मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आरक्षित मतदान दल भी शामिल रहे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन मंगलवार को 518 सहायक मतदान अधिकारियों प्रथम ने भाग लिया।

ईवीएम संचालन का व्यावहारिक अभ्यास

प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर चंद्रप्रकाश राठौर, भूपेंद्र शर्मा, नवनीत जैन, हेमंत झा, संजय गुप्ता, ओमप्रकाश माली और अमित विजयवर्गीय ने मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। सैद्धांतिक प्रशिक्षण के साथ ईवीएम और मतपेटी के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

कार्मिकों को मशीन सील करने, मॉक पोल कराने और मतदान के दौरान तकनीकी खामी आने पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि मतदान दल अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन कर सकें और मतदान दिवस पर व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: