ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

मतदान दलों के प्रशिक्षण का आगाज, पहले दिन 500 अधिकारियों को सिखाई निर्वाचन प्रक्रिया

पंचायत चुनाव में निष्पक्ष मतदान पर जोर, ईवीएम और मतपेटी संचालन का भी दिया प्रशिक्षण

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मतदान दलों के प्रशिक्षण का आगाज, पहले दिन 500 अधिकारियों को सिखाई निर्वाचन प्रक्रिया
मतदान दलों के प्रशिक्षण का आगाज, पहले दिन 500 अधिकारियों को सिखाई निर्वाचन प्रक्रिया
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी। पंचायत आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत बूंदी जिले में मतदान दलों का प्रशिक्षण शनिवार से नगर परिषद टाउन हॉल में शुरू हुआ। पहले दिन 500 मतदान अधिकारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। अधिकारियों को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के साथ पंच-सरपंच चुनाव की प्रक्रिया, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं और निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान दक्ष प्रशिक्षक चंद्रप्रकाश राठौर ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के साथ सरपंच, पंच और उपसरपंच के चुनाव की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में प्रत्येक मतदान दल में पांच मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर नाम निर्देशन पत्र भरने, निर्देशन पत्रों की संवीक्षा और मतगणना कार्य की निगरानी के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

मास्टर ट्रेनर भूपेंद्र शर्मा ने मतदान अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी सजगता और निर्धारित नियमों के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में मॉक पोल आयोजित करने, मतदान केंद्रों पर वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को प्राथमिकता से मतदान करवाने तथा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

दक्ष प्रशिक्षक नवनीत जैन, हेमंत झा, संजय गुप्ता और अमित विजयवर्गीय ने भी मतदान अधिकारियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में अधिकारियों को ईवीएम और मतपेटी के संचालन संबंधी जानकारी देकर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के माध्यम से मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराने और चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए गए। पंचायत चुनाव में मतदान से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने पर जोर दिया गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: