ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

बूंदी में चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक 13 नवंबर को करेंगे डाक मतपत्र से मतदान

सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतदान प्रक्रिया, सात पंचायत समितियों के लिए बनाए गए सुविधा केंद्र

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक 13 नवंबर को करेंगे डाक मतपत्र से मतदान
बूंदी में चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक 13 नवंबर को करेंगे डाक मतपत्र से मतदान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत चुनाव ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों के लिए 13 नवंबर को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। डाक मतपत्र प्रकोष्ठ में तैनात दल प्रभारियों और कार्मिकों द्वारा मतपत्र तैयार करने सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी रामराज मीणा, सहायक निदेशक बाल संरक्षण एवं अधिकारिता ने बताया कि 13 नवंबर को चुनाव कार्य में लगे कार्मिकों का मतदान पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी स्थित मतदान दल प्रशिक्षण स्थल पर करवाया जाएगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए आवश्यक टीमों का गठन कर लिया गया है।

नियंत्रण शाखा प्रभारी लोकेश जैन ने बताया कि मतदान के लिए कुल सात सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। ये सुविधा केंद्र पंचायत समिति बूंदी, केशोरायपाटन, हिंडोली, खटकड़, दबलाना, नैनवां और लाखेरी के लिए अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।p

चुनाव कार्मिक अपने मतदाता क्षेत्र से संबंधित पंचायत समिति के सुविधा केंद्र पर पहुंचकर मतदान दलों की रवानगी से पहले मतदान कर सकेंगे। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक ही सुविधा केंद्र पर अलग-अलग मतदान की व्यवस्था रहेगी।

प्रशासन ने सभी चुनाव कार्मिकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: