ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

बूंदी की सात पंचायत समितियों में चुनावी तैयारियां पूरी, 653 केंद्रों पर कल मतदान

मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद केंद्रों के लिए रवाना, निर्वाचन पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के निर्देश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी की सात पंचायत समितियों में चुनावी तैयारियां पूरी, 653 केंद्रों पर कल मतदान
बूंदी की सात पंचायत समितियों में चुनावी तैयारियां पूरी, 653 केंद्रों पर कल मतदान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण में जिले की सात पंचायत समितियों के 653 मतदान केंद्रों पर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

मतदान दलों की रवानगी के दौरान निर्वाचन पर्यवेक्षक भावना शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव और जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों ने रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया और मतदान कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश देते हुए सभी कार्मिकों से पूरी गंभीरता और सजगता के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 नवम्बर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इसके बाद 15 नवम्बर को पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। इन पदों के लिए 16 नवम्बर को मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना होगी, जबकि 17 नवम्बर को उप सरपंच का निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एचडी सिंह और अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: