ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी की सात पंचायत समितियों में 69.60 प्रतिशत मतदान, हिंडोली सबसे आगे

5.93 लाख मतदाताओं में से 4.13 लाख ने डाले वोट, हिण्डोली में सर्वाधिक 72.21 और दबलाना में सबसे कम 66.50 प्रतिशत मतदान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी की सात पंचायत समितियों में 69.60 प्रतिशत मतदान, हिंडोली सबसे आगे
बूंदी की सात पंचायत समितियों में 69.60 प्रतिशत मतदान, हिंडोली सबसे आगे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 14 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को बूंदी जिले की सात पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले में कुल 69.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 5,93,700 मतदाताओं में से 4,13,187 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत के अनुसार हिण्डोली में सर्वाधिक 72.21 प्रतिशत मतदान हुआ। केशवरायपाटन में 71.65, बूंदी में 70.31, नैनवां में 70.20, लाखेरी में 67.65, खटकड़ में 67.94 और दबलाना में 66.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस तरह मतदान प्रतिशत में हिण्डोली सबसे आगे रहा, जबकि दबलाना में सबसे कम मतदान हुआ।

सुबह से दोपहर तक मतदान के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 10 बजे तक बूंदी पंचायत समिति में 15.01 प्रतिशत, दबलाना में 13.21, हिण्डोली में 14.54, केशवरायपाटन में 15.14, खटकड़ में 11.06, लाखेरी में 11.54 और नैनवां में 10.13 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दोपहर 12 बजे तक बूंदी में 28.01 प्रतिशत, दबलाना में 26.26, हिण्डोली में 29.71, केशवरायपाटन में 29.97, खटकड़ में 23.55, लाखेरी में 24.90 और नैनवां में 23.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

दोपहर एक बजे तक बूंदी में 35.87 प्रतिशत, दबलाना में 34.93, हिण्डोली में 38.52, केशवरायपाटन में 39.80, खटकड़ में 34.73, लाखेरी में 33.19 और नैनवां में 25.09 प्रतिशत मतदान हुआ।

अपराह्न 3 बजे तक बूंदी में 51.30 प्रतिशत, दबलाना में 48.51, हिण्डोली में 52.30, केशवरायपाटन में 54.88, खटकड़ में 48.74, लाखेरी में 48.84 और नैनवां में 41.55 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इसके बाद अंतिम आंकड़ों में जिले का कुल मतदान प्रतिशत 69.60 तक पहुंच गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: