नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी
पंचायतीराज आम चुनाव 2026 में बूंदी जिले में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। जिला परिषद सदस्य के 27 वार्डों में अब 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसी तरह तालेड़ा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आठ प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब 69 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। दोनों चुनावों में कांग्रेस, भाजपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद सदस्य पद के लिए वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति निर्धारित हो गई है। तालेड़ा पंचायत समिति के वार्डों में भी नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची सामने आ गई है।
तालेड़ा पंचायत समिति: आठ प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम
नाम वापसी के अंतिम दिन तालेड़ा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 से निर्दलीय प्रकाशी और अजोद बाई, वार्ड 5 से निर्दलीय अनीता, वार्ड 14 से निर्दलीय सचिन गोचर, वार्ड 20 से निर्दलीय राजेश कुमारी मीणा, वार्ड 22 से कांग्रेस की मीनाक्षी शर्मा तथा वार्ड 23 से निर्दलीय देवराज और चन्द्र प्रकाश सैनी ने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 69 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए।
तालेड़ा पंचायत समिति के वार्डवार प्रत्याशियों की सूची
वार्ड 1: मेघा (कांग्रेस), धर्मराज (बसपा), जोगेन्द्र कुमार (निर्दलीय) और आशाराम गुर्जर (भाजपा)।
वार्ड 2: प्रेम बाई (कांग्रेस), पप्पुड़ी बाई (भाजपा) और मूर्ति बाई (निर्दलीय)।
वार्ड 3: अनोख बाई (कांग्रेस) और सुगना बाई (भाजपा)।
वार्ड 4: युवराज (कांग्रेस) और ममता (भाजपा)।
वार्ड 5: फोरन्ता बाई (कांग्रेस) और दीपू कुमारी गुर्जर (भाजपा)।
वार्ड 6: अमर लाल (कांग्रेस) और विष्णु (भाजपा)।
वार्ड 7: कन्हैया लाल (कांग्रेस) और विक्रम सिंह हाड़ा (भाजपा)।
वार्ड 8: जानकी बाई (कांग्रेस) और कैलाश (भाजपा)।
वार्ड 9: तेजमल (कांग्रेस) और किशन (भाजपा)।
वार्ड 10: रोशन (कांग्रेस), शांति (भाजपा) और मन्नी (निर्दलीय)।
वार्ड 11: कौशल्या (कांग्रेस) और राधे रानी (भाजपा)।
वार्ड 12: प्रीति खांडल (कांग्रेस) और सुनीता (भाजपा)।
वार्ड 13: उच्छब मीणा (बसपा), ब्रह्मानंद (भाजपा) और टीना मीणा (कांग्रेस)।
वार्ड 14: पंकज मेघवाल (कांग्रेस) और अनिरुद्ध (भाजपा)।
वार्ड 15: सुनीता (कांग्रेस) और द्रोपती कुमारी मेघवाल (भाजपा)।
वार्ड 16: रामरतन (कांग्रेस), बद्री लाल एरवाल (बसपा), घासी लाल (भाजपा) और धीरेन्द्र मेघवाल (निर्दलीय)।
वार्ड 17: आरती (बसपा), आशा बाई (कांग्रेस) और अंतिमा मेघवाल (भाजपा)।
वार्ड 18: भावना मीणा (कांग्रेस), मदनी बाई (भाजपा) और संतोष देवी (निर्दलीय)।
वार्ड 19: संतोष साहू (कांग्रेस), मनीषा कुमारी (बसपा) और प्रभा श्रृंगी (भाजपा)।
वार्ड 20: गोबरी बाई मीणा (कांग्रेस), संजू मीणा (बसपा), बादाम बाई (भाजपा) और सुमित्रा सुमन (निर्दलीय)।
वार्ड 21: नरेन्द्र (बसपा), महावीर प्रसाद (कांग्रेस) और हीरा लाल बैरवा (भाजपा)।
वार्ड 22: नूपुर मालव (भाजपा), अजय मालव (बसपा) और मीनाक्षी (कांग्रेस)।
वार्ड 23: धनराज गुर्जर (बसपा), रमेशचंद (भाजपा), भंवर लाल (कांग्रेस) और सोनू खटाना (निर्दलीय)।
वार्ड 24: संजया प्रजापत (बसपा), निर्मला मीणा (कांग्रेस) और सुमन कुमारी (भाजपा)।
वार्ड 25: राजेश (कांग्रेस), राजेन्द्र (निर्दलीय), मोहन लाल (भाजपा) और मुकेश (बसपा)।
जिला परिषद के चार प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम
जिला परिषद सदस्य के 27 वार्डों में नाम वापसी के अंतिम दिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए। इनमें वार्ड संख्या 3 से मधु मीणा (बसपा), वार्ड 12 से रमेश (बसपा), वार्ड 14 से निर्दलीय सुरेन्द्र और वार्ड 24 से निर्दलीय मनसोर शामिल हैं। नाम वापसी के बाद जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 61 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
जिला परिषद के वार्डवार प्रत्याशियों की सूची
वार्ड 1: आशा कुमारी (कांग्रेस), रीना कुमारी मीणा (भाजपा) और मुस्कान मीणा (बसपा)।
वार्ड 2: भानुप्रताप (कांग्रेस) और सुरेश कुमार गुर्जर (भाजपा)।
वार्ड 3: नूपुर तंवर (कांग्रेस) और धापू बाई (भाजपा)।
वार्ड 4: कपिल कुमार (भाजपा) और राधेश्याम मीणा (कांग्रेस)।
वार्ड 5: सोना (कांग्रेस) और चांद कंवर (भाजपा)।
वार्ड 6: मांगी बाई (कांग्रेस) और फूलंता (भाजपा)।
वार्ड 7: प्रेम बाई (कांग्रेस) और मनफूला बाई (भाजपा)।
वार्ड 8: राकेश गोस्वामी (बसपा), रणवीर सिंह (भाजपा) और उच्छब लाल (कांग्रेस)।
वार्ड 9: दिनेश लोहिया (कांग्रेस) और बिन्टू (भाजपा)।
वार्ड 10: गुड्डी बाई (कांग्रेस) और अनिता गोचर (भाजपा)।
वार्ड 11: चन्द्र कला (कांग्रेस) और सोनिया कश्यप (भाजपा)।
वार्ड 12: सोहन लाल (कांग्रेस) और प्रशांत मीणा (भाजपा)।
वार्ड 13: रानी (कांग्रेस) और ललिता बाई (भाजपा)।
वार्ड 14: सुरजन (कांग्रेस) और महेन्द्र कुमार (भाजपा)।
वार्ड 15: कविता सोनी (कांग्रेस) और गनेशी राठौर (भाजपा)।
वार्ड 16: सीताराम (कांग्रेस), शरीफ मोहम्मद (निर्दलीय), हेमराज (भाजपा) और मुकुंद (बसपा)।
वार्ड 17: कन्हैया लाल मीणा (भाजपा) और शिव प्रसाद मीणा (कांग्रेस)।
वार्ड 18: बछराज (कांग्रेस) और सुरेन्द्र (भाजपा)।
वार्ड 19: पाना (कांग्रेस) और कंचन बाई (भाजपा)।
वार्ड 20: मनीष कुमार सैनी (भाजपा), जमना लाल (कांग्रेस), महेन्द्र कुमार गोस्वामी (निर्दलीय) और हेमंत सैनी (निर्दलीय)।
वार्ड 21: हंसा गुर्जर (कांग्रेस) और कीर्ति सुमन (भाजपा)।
वार्ड 22: हर्ष धाभाई (कांग्रेस), ओमप्रकाश गुर्जर (भाजपा) और दयाराम वर्मा (बसपा)।
वार्ड 23: निशा नागर (भाजपा) और ललिता कुमारी (कांग्रेस)।
वार्ड 24: कान्ता (कांग्रेस) और आशा मीणा (भाजपा)।
वार्ड 25: सोहन लाल प्रजापत (भाजपा) और मोजी राम गुर्जर (कांग्रेस)।
वार्ड 26: रामनारायण (कांग्रेस) और रामदेव (भाजपा)।
वार्ड 27: दयाराम (कांग्रेस) और मुकेश कुमार मेघवाल (भाजपा)।
नाम वापसी के बाद अब जिला परिषद और तालेड़ा पंचायत समिति के चुनाव में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। जिला परिषद के 27 वार्डों में 61 तथा तालेड़ा पंचायत समिति सदस्य पदों पर 69 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।
