बूंदी। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। लोक सूचना जारी होने के चौथे दिन मंगलवार, 3 नवंबर को जिले में 247 अभ्यर्थियों ने कुल 263 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।
प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनवां पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे अधिक 51 अभ्यर्थियों ने 52 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। वहीं बूंदी में 34 उम्मीदवारों ने 39, दबलाना में 30 ने 32 और हिण्डोली में 28 अभ्यर्थियों ने 28 नामांकन दाखिल किए।
इसी प्रकार केशवरायपाटन में 36 अभ्यर्थियों ने 39, खटकड़ में 37 उम्मीदवारों ने 38 तथा लाखेरी में 31 अभ्यर्थियों ने 35 नाम निर्देशन पत्र जमा करवाए।
4 नवंबर को नामांकन की अंतिम तिथि
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर है। ऐसे में अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
