बूंदी, 6 नवंबर। पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत बूंदी जिले की सात पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की गुरुवार को संवीक्षा हुई। जांच के बाद 372 अभ्यर्थियों के कुल 380 नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि विभिन्न कारणों से 257 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।
प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार बूंदी पंचायत समिति में 46 अभ्यर्थियों के 46 नामांकन पत्र वैध पाए गए। दबलाना में 49 अभ्यर्थियों के 49, हिंडोली में 51 अभ्यर्थियों के 52, केशवरायपाटन में 52 अभ्यर्थियों के 56, खटकड़ में 45 अभ्यर्थियों के 45, लाखेरी में 58 अभ्यर्थियों के 61 तथा नैनवां पंचायत समिति में 71 अभ्यर्थियों के 71 नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए। इस तरह सातों पंचायत समितियों में कुल 372 उम्मीदवारों के 380 नामांकन पत्र चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण के लिए स्वीकृत हुए।
