बूंदी। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। चुनाव जिला प्रभारी एवं कोटा के पूर्व महापौर महेश विजय के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने बूंदी जिले के विभिन्न गांवों और वार्डों में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए पार्टी का समर्थन मांगा। नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और सुशासन, विकास तथा स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।
अभियान में सभापति भरत शर्मा, पूर्व सभापति महावीर मोदी, भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी, उपसभापति संजय भुटानी, पूर्व जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी बिल्या, शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन, जिला कार्यालय मंत्री मोहन कराड, कोषाध्यक्ष कौशल त्रिवेदी, पार्षद पप्पू सोनी, पूर्व पार्षद आशीष शर्मा और अनिल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विभिन्न गांवों और वार्डों में पहुंचे नेताओं का ग्रामीणों ने स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों ने समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकात कर पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की।
