ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

पंचायती राज चुनाव में जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को टिकट देगी कांग्रेस : हरिमोहन शर्मा

बूंदी पंचायत समिति क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा, स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय से तय होंगे प्रत्याशी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पंचायती राज चुनाव में जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को टिकट देगी कांग्रेस : हरिमोहन शर्मा
पंचायती राज चुनाव में जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को टिकट देगी कांग्रेस : हरिमोहन शर्मा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बूंदी की ओर से पंचायत समिति बूंदी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति, संभावित प्रत्याशियों के चयन और संगठन की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। बैठक में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकरण मीणा ने बताया कि बैठक के माध्यम से पंचायत समिति क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर प्रारंभिक चर्चा की गई। विधायक हरिमोहन शर्मा और सत्येश शर्मा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं की राय से तय होंगे उम्मीदवार

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंचायती राज चुनाव में जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को टिकट देगी। प्रत्याशी चयन में स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। जनता से जुड़ाव रखने वाले और कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले व्यक्ति को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव का कार्यक्रम जल्द घोषित होने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्कता और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

शर्मा ने हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा सरकार पर प्रशासन के दुरुपयोग और विपक्षी उम्मीदवारों पर दबाव बनाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरना होगा।

विधायक ने बूंदी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विधायक कार्यकाल में भी क्षेत्र की मांग के अनुसार विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि चुने जाने पर गांव-ढाणी से लेकर जिला मुख्यालय तक विकास कार्यों को गति देने के प्रयास किए जाएंगे।

एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान

पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर एक राय से पंचायती राज चुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय कार्यकर्ताओं के सुझाव महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी ऐसा होना चाहिए जो कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखता हो और संगठन के प्रति प्रतिबद्ध हो।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के अधिक से अधिक पदों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही। शर्मा ने भाजपा सरकार पर निकाय चुनाव में पुलिस प्रशासन और धनबल के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से ही पंचायतों में कांग्रेस की भागीदारी बढ़ेगी।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी रखे विचार

बैठक को बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण मीणा, तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमशंकर राठौड़, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगरूप रंधावा, कांग्रेस नेता हनुमान बाकल, करण सिंह, पूर्व प्रधान जयकिशन मीणा और पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सत्यनारायण मीणा ने भी संबोधित किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, मनवीर सिंह, रामकैलाश नागर, योगेश चित्तौड़ा, इमरान देशवाली, बाबूलाल वर्मा, बाबूलाल भातडिया, राधेश्याम मीणा, नानूराम भील, गोपाल भील, पन्नालाल मीणा, छेलूराम, बालकराम, भगवान सिंह, रामबाबू राठौर, आनंदीलाल मीणा, मलुक सिंह, मुकेश गोस्वामी, गगनदीप, किशन वर्मा, धर्मराज मीणा, गिर्राज गुर्जर और अशोक मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खटकड़ में आज होगी अगली बैठक

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा ने बताया कि पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर अगली बैठक खटकड़ में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे मीना मंदिर बस स्टैंड के पास होगी। इसमें पंचायत समिति बूंदी क्षेत्र के महत्वपूर्ण कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: