ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी में पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, समन्वय से टिकट वितरण पर जोर

जिला कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में बनी चुनावी रणनीति, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेताओं के समन्वय से तय होंगे प्रत्याशी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, समन्वय से टिकट वितरण पर जोर
बूंदी में पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, समन्वय से टिकट वितरण पर जोर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

पंचायत राज चुनाव को लेकर बूंदी जिले में कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले के चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त सांसद कुलदीप इंदौरा ने गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक ली। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति, प्रत्याशी चयन और संगठन के विभिन्न नेताओं के बीच समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महावीर मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिद्धू, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, केशवरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी, पूर्व सांसद रामनारायण मीणा, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ममता शर्मा तथा पूर्व विधायक घासीलाल मेघवाल शामिल हुए।

सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि कांग्रेस पंचायत राज चुनाव में समन्वय के साथ मैदान में उतरेगी। टिकट वितरण में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय को महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्ठावान और जीतने योग्य कार्यकर्ताओं को अवसर देने का प्रयास होगा। इंदौरा ने बूंदी जिले में कांग्रेस का जिला प्रमुख और प्रधान बनने का भरोसा भी जताया।

उन्होंने भाजपा सरकार पर ग्रामीणों और किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को खाद और बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में जनता सरकार को जवाब देगी।

बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद जेड, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मराज मीणा, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिलाध्यक्ष जगदीश पारेता, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रावती कंवर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरभान नागर और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष किशन गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: