ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

बूंदी में 2 और 13 नवंबर को डाक मतपत्र से होगा मतदान, चुनाव तैयारियों की समीक्षा

पंचायतीराज आम चुनाव 2026: चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कर सकेंगे मतदान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में 2 और 13 नवंबर को डाक मतपत्र से होगा मतदान, चुनाव तैयारियों की समीक्षा
बूंदी में 2 और 13 नवंबर को डाक मतपत्र से होगा मतदान, चुनाव तैयारियों की समीक्षा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 30 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत चुनाव ड्यूटी में नियोजित कार्मिकों के लिए 2 और 13 नवंबर को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के दल प्रभारियों एवं कार्मिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव ने की।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के विभिन्न दलों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पंचायत चुनाव के मतदान दल प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर चन्द्रप्रकाश राठौर और डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के नियंत्रण प्रभारी लोकेश जैन ने निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में प्रारूप-1 प्राप्त करने, उसकी जांच करने, मतदाता सूची से मिलान करने, मतपत्र जारी करने और आवश्यक रिकॉर्ड संधारित करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही कार्मिकों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

बाल संरक्षण एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक एवं सह प्रभारी रामराज मीणा तथा राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक एवं सह प्रभारी गोपाल सिंह मीणा ने बताया कि 2 और 13 नवंबर को सुबह 8 बजे से पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बूंदी में डाक मतपत्र से मतदान कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के लिए आवश्यक कार्मिकों की नियुक्ति कर दी गई है। चुनाव ड्यूटी में नियोजित सभी कार्मिकों से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: