ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

बच्चों ने सुनाईं नैतिक कहानियां, भजनों में झलकी भक्ति

पर्युषण पर्व पर जैन युवा संगठन की प्रतियोगिताएं, विजेताओं के नाम घोषित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बच्चों ने सुनाईं नैतिक कहानियां, भजनों में झलकी भक्ति
बच्चों ने सुनाईं नैतिक कहानियां, भजनों में झलकी भक्ति
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। चोगान जैन मंदिर नोहरा आश्रम में पर्युषण पर्व के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जैन युवा संगठन की ओर से कहानी सुनाओ और भजन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने धार्मिक एवं नैतिक कहानियों की प्रस्तुति दी, वहीं महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने भजनों के माध्यम से भक्ति भाव व्यक्त किए।

पर्युषण पर्व समिति के संयोजक सुरेंद्र छाबड़ा एवं सहसंयोजक विपिन गोधा ने बताया कि कहानी प्रतियोगिता में 5 से 10 वर्ष और 11 से 15 वर्ष के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरावगी समाज के अध्यक्ष संतोष पाटनी, सुनील बाकलीवाल, चंद्रेश छाबड़ा, युवा संगठन अध्यक्ष रॉबिन कासलीवाल एवं मंत्री अभिषेक छाबड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। सहसंयोजक सेंकी पापड़ीवाल एवं लोकेश गोधा ने अतिथियों का स्वागत किया।

समाज अध्यक्ष संतोष पाटनी ने कहा कि धार्मिक एवं नैतिक कहानियां जीवन को नई दिशा देती हैं। ये बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने के साथ नैतिकता के साथ जीवन जीने की सीख देती हैं। प्रतियोगिताओं में पंडित अर्चित जैन एवं राजकुमार जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन वैभव जैन ने किया।

कहानी में लविश, अतिशय और जैनी प्रथम

कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग में लविश जैन एवं अतिशय जैन प्रथम तथा रक्षित जैन द्वितीय रहे। 11 से 15 वर्ष आयु वर्ग में जैनी पाटनी ने प्रथम और स्तुति जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भजन प्रतियोगिता में धर्मेंद्र जैन प्रथम तथा एकता कासलीवाल द्वितीय रहीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: