ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

त्योहारों में गड़बड़ी की तो खैर नहीं, सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सौहार्द बनाए रखने की अपील की; एसपी बोले- अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
त्योहारों में गड़बड़ी की तो खैर नहीं, सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर
त्योहारों में गड़बड़ी की तो खैर नहीं, सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी। त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सदस्यों और आयोजकों से बूंदी की सौहार्दपूर्ण परंपरा कायम रखने तथा सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

कलक्टर ने कहा कि धार्मिक पर्व, उत्सव, जुलूस और शोभायात्राएं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हों, इसके लिए आयोजक और शांति समिति के सदस्य सतर्कता बरतें। किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों को देखते हुए प्रशासन सजग है। साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने आयोजकों से व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी स्वयं उठाने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अराजकता फैलाने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी और आयोजनों के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने लोगों को अफवाहों से सावधान रहने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल साझा करने की सलाह दी।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और रास्तों पर अतिक्रमण जैसी समस्याएं उठाईं। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि सभी आयोजन शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए संपन्न कराए जाएंगे।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव, शांति समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: