बूंदी। राजकीय महाविद्यालय बूंदी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शिक्षकों, विद्यार्थियों और अन्य रक्तदाताओं ने मिलकर 40 यूनिट रक्तदान किया। विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशन में महाविद्यालय और भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने संयुक्त रूप से शिविर आयोजित किया। सभी 40 रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य राहुल सक्सेना ने सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए विद्यार्थियों और युवाओं को सामाजिक सेवा व जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। आयोजन समिति प्रभारी डॉ. विकास राठौर ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहित किया।
रक्तदान की शपथ दिलाई, संकल्प पत्र भरवाए
डॉ. ओपी सामर ने शिविर का निरीक्षण किया और उपस्थित विद्यार्थियों व अन्य प्रतिभागियों को स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई। रक्तदान के इच्छुक लोगों से संकल्प पत्र भी भरवाए गए।
समन्वयक डॉ. दिलीप कुमार राठौड़ ने बताया कि रक्तदान करने वालों में डॉ. प्रतिभा किरण, डॉ. पुनर्दत्त मीणा, डॉ. आशीष श्रृंगी, डॉ. सुमित्रा देवी साहू, डॉ. विकास राठौर, नरेश कुमावत, रविन्द्र कुमार, महेश शर्मा, दीपचन्द सिद्ध, नैतिक खण्डेलवाल, जगदीश प्रसाद मेहता, ओमप्रकाश शर्मा, चन्द्रमोहन मित्तल और मोहसीन सहित विद्यार्थी शामिल रहे।
आयोजन में एनएसएस, एनसीसी और स्काउट-रोवर-रेंजर से जुड़े विद्यार्थियों तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक कर्मचारियों ने सहयोग किया। चिकित्सा दल में डॉ. सुशील जैन, प्रवीण गौतम, अभिषेक सिंह सिसोदिया, अजय सुमन, अंकिता राठी, नरेन्द्र गोचर, उमराव सिंह और जगदीश श्रृंगी शामिल रहे।
