ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

पीजी कॉलेज बूंदी में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम, श्रमदान और नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रार्थना सभा, वेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिता और स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पीजी कॉलेज बूंदी में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम, श्रमदान और नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश
पीजी कॉलेज बूंदी में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम, श्रमदान और नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय बूंदी में विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रार्थना सभा, श्रमदान, वेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता जागरूकता रैली सहित कई गतिविधियां हुईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति भरत शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य राहुल सक्सेना ने की। जिला समन्वयक एनएसएस डॉ. आशुतोष बिरला विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। संगीत विभाग के सहायक आचार्य अलंकार गोस्वामी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी की प्रिय रामधुन और भजनों की प्रस्तुति दी।

नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में महात्मा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों और बूंदीवासियों से शहर को स्वच्छ रखने में नगर परिषद का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने किया।

वेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में एनएसएस बालिका इकाई की ओर से ‘वेस्ट टू बेस्ट’ विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें स्वयंसेवकों ने अनुपयोगी सामग्री से तैयार किए गए उपयोगी उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से स्वच्छता, पुन: उपयोग और उपयोगिता का संदेश दिया गया।

क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया समझाई

‘सेवा फर्स्ट चैलेंज’ कार्यक्रम के तहत 1 से 15 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली गतिविधियों की श्रृंखला में युवा संवाद कार्यक्रम भी हुआ। प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार राठौड़ ने विद्यार्थियों को क्षेत्रीय समस्याओं की पहचान करने और उनके समाधान से संबंधित विवरण विकसित भारत जन सेवा अभियान के पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

सामूहिक श्रमदान के बाद निकाली स्वच्छता रैली

तीसरे सत्र में महाविद्यालय परिसर में एनएसएस की चारों इकाइयों, एनसीसी, रोवर्स एंड रेंजर्स, विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और कार्मिकों ने सामूहिक श्रमदान किया। सभी ने परिसर की साफ-सफाई कर उसे स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दिया।

एनसीसी कैडेट्स ने नशामुक्ति और स्वच्छता विषय पर तीन नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने महाविद्यालय से नगर परिषद टाउन हॉल तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली।

एनएसएस की प्रथम और द्वितीय इकाइयों की ओर से एक दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गोद ली गई बस्तियों में भी स्वच्छता रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य, कार्मिक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: