ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और ऊर्जा बचत पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और ऊर्जा बचत पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और ऊर्जा बचत पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) वृत्त बूंदी की ओर से मंगलवार को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और ऊर्जा बचत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जल एवं ऊर्जा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार शर्मा ने जल के अपव्यय को रोकने और उपलब्ध जल संसाधनों का सदुपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पानी की बचत और संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने आमजन को जल के महत्व, जल संसाधनों के संरक्षण और उनके उचित उपयोग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पानी की टंकियों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण, पानी की बचत और वर्षा जल संचयन के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में ऊर्जा संरक्षण का संदेश भी दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनावश्यक रूप से जलती रहने वाली लाइटों और चालू विद्युत उपकरणों को बंद रखने तथा बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की गई।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: