ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर बूंदी में निकली सेवा ज्योति यात्रा, मशाल जुलूस

आजाद पार्क से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर बूंदी में निकली सेवा ज्योति यात्रा, मशाल जुलूस
मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर बूंदी में निकली सेवा ज्योति यात्रा, मशाल जुलूस
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से बुधवार को बूंदी में सेवा ज्योति यात्रा एवं मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में मशाल और सेवा ज्योति लेकर शहर में निकले। इस दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्तिपूर्ण नजर आया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत रहे। जिला संगठन प्रभारी इंद्र मल सेठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, सभापति भरत शर्मा, जिला महामंत्री योगेंद्र श्रंगी, राधेश्याम गुर्जर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा, केशवरायपाटन की पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी बिल्या, सुरेश अग्रवाल, कालूलाल जांगिड़, शौकीन राठौर, छितर लाल राणा, शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी, उपसभापति संजय भूटानी, पूर्व सभापति महावीर मोदी, शहर संगठन प्रभारी मदन गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूपुर मालव और पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाड़ा सहित अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

भाजपा शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। सेवा ज्योति यात्रा और मशाल जुलूस में कार्यकर्ता हाथों में मशालें लेकर आगे बढ़े और नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन तथा उनके नेतृत्व को लेकर नारे लगाए। यात्रा के दौरान मार्ग पर भी लोगों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र कुमावत ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य जनसेवा और सामाजिक कल्याण की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता का अर्थ केवल शासन नहीं, बल्कि सेवा और गरीब कल्याण है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने विकास, जनकल्याण और सेवा को प्राथमिकता दी है।

कुमावत ने भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सूत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

आयोजन में मौजूद भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को राष्ट्र निर्माण, संगठन विस्तार और जनकल्याण की राजनीति से जोड़ते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। वक्ताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।

कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन का संचालन पूर्व पार्षद राजेश शेरगड़िया ने किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: