ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

एक साल से फरार नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सीकर से गिरफ्तार

डाबी थाना पुलिस की कार्रवाई, ठिकाने बदलकर काट रहा था फरारी; अनुसंधान में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर न्यायालय में किया पेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
एक साल से फरार नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सीकर से गिरफ्तार
एक साल से फरार नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सीकर से गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को डाबी थाना पुलिस ने सीकर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। उसे सीकर से डिटेन कर पूछताछ की गई। अनुसंधान में आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विष्णु बंजारा (28) निवासी कंवरपुरा, थाना डाबी है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत एवं जसवीर मीणा के मार्गदर्शन तथा तालेड़ा वृत्ताधिकारी गंगासहाय शर्मा के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे सीकर से पकड़ा।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक हरीश कुमार, कांस्टेबल लेखराज और कांस्टेबल शेर सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: