ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

बूंदी में चित्तौड़ रोड पर तलवार लहराते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त

तानसेन राइस मिल के पास गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ा, तलवार रखने का लाइसेंस नहीं मिलने पर की कार्रवाई

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में चित्तौड़ रोड पर तलवार लहराते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त
बूंदी में चित्तौड़ रोड पर तलवार लहराते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। बूंदी में सार्वजनिक स्थान पर धारदार तलवार लहराने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे की धारदार तलवार भी जब्त की है। कार्रवाई जिले में संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि 2 अक्टूबर को सदर थाना पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान एएसआई जितेंद्र सिंह को चित्तौड़ रोड स्थित तानसेन राइस मिल के पास एक व्यक्ति हाथ में नंगी तलवार लहराता हुआ दिखाई दिया। पुलिस जाप्ते को वर्दी में देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी से तलवार रखने संबंधी अनुज्ञापत्र मांगा, लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शिव कॉलोनी, उंदालिया की डूंगरी निवासी कुणाल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह को बिना अनुज्ञापत्र धारदार हथियार रखने के मामले में नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से लोहे की धारदार तलवार भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: