ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी में 2 किलो 690 ग्राम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

सदर थाना और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में 2 किलो 690 ग्राम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बूंदी में 2 किलो 690 ग्राम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बूंदी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 690 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि 11 नवंबर 2026 को सदर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। रामनगर चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान बूंदी की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को रुकवाकर तलाशी ली गई।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे बैग में एक प्लास्टिक की थैली दिखाई दी, जिसमें भूरे रंग का चूरा भरा हुआ था। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो वह घबराने लगा। थैली की जांच करने पर उसमें डोडा चूरा मिला। मादक पदार्थ के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज भी चालक प्रस्तुत नहीं कर सका।

इस पर पुलिस ने आरोपी देवराज पुत्र प्रभूलाल गुर्जर (30), निवासी चांदा का तालाब, थाना तालेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 2 किलो 690 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी भंवर सिंह, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह, सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह, हेड कांस्टेबल जेठाराम सहित कांस्टेबल तेजराज सिंह, गजेन्द्र कुमार और सवाई सिंह शामिल रहे। जिला स्पेशल टीम बूंदी के सदस्य भी कार्रवाई में शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनावों को देखते हुए जिले में अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: