ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में रोपे छायादार और फलदार पौधे, 50 पुलिसकर्मियों ने देखभाल का लिया संकल्प

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में रोपे छायादार और फलदार पौधे, 50 पुलिसकर्मियों ने देखभाल का लिया संकल्प
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में रोपे छायादार और फलदार पौधे, 50 पुलिसकर्मियों ने देखभाल का लिया संकल्प
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ बूंदी पुलिस पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल भी कर रही है। ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत रिजर्व पुलिस लाइन, बूंदी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला मुख्यालय पर पदस्थापित करीब 50 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए

पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि बूंदी पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संवर्धन सुनिश्चित करना भी है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने और हरित क्षेत्र बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही लगाए गए पौधों को नियमित पानी देने, उनकी सुरक्षा करने और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित होने तक देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस पहल के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: