ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

बूंदी में कौमी एकता और सामाजिक सद्भाव पर मंथन, भाईचारा मजबूत करने का आह्वान

क़ादरी हाउस में मुफ्ती शेर मोहम्मद साहब के आगमन पर हुई विशेष बैठक, शिक्षा और सामाजिक विकास पर चर्चा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में कौमी एकता और सामाजिक सद्भाव पर मंथन, भाईचारा मजबूत करने का आह्वान
बूंदी में कौमी एकता और सामाजिक सद्भाव पर मंथन, भाईचारा मजबूत करने का आह्वान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

कौमी एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से बूंदी के क़ादरी हाउस में राजस्थान के मुफ्ती शेर मोहम्मद साहब के आगमन पर विशेष बैठक आयोजित की गई। राजस्थान काज़ी काउंसिल के संरक्षक एवं कौमी एकता सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष पीरजादा अब्दुल शकूर क़ादरी ने उनका इस्तकबाल किया।

कौमी एकता सोसायटी के जिला महामंत्री मौलाना असलम ने बताया कि बैठक में आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव, शिक्षा और समाज को सकारात्मक दिशा देने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुफ्ती शेर मोहम्मद साहब ने कहा कि अमन, भाईचारे और आपसी सम्मान को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल-जुलकर देश और समाज की तरक्की में योगदान देना चाहिए।

बूंदी शहर काज़ी पीरजादा इमरान क़ादरी ने कहा कि बूंदी की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारा शहर की विशिष्ट पहचान है। इसे बनाए रखना और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।

बैठक में पीसीसी सदस्य गुलाम जिलानी, गुड्डू क़ादरी, बूंदी जिला वक्फ कमेटी के सचिव मौलाना असलम, कौमी एकता कमेटी के उपाध्यक्ष मेहमूद अली, हज कमेटी के हाजी सत्तार क़ादरी, मिस्त्री मार्केट अध्यक्ष आरिफ नागोरी, सलीम पहलवान, यूसुफ खिलजी और हाजी कमरुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: