ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी के रेन गांव में 300 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, ऊर्जा मंत्री ने दिलाई सदस्यता

दबलाना पंचायत समिति क्षेत्र में विभिन्न दलों से जुड़े लोगों के भाजपा में शामिल होने का दावा, हीरालाल नागर ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी के रेन गांव में 300 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, ऊर्जा मंत्री ने दिलाई सदस्यता
बूंदी के रेन गांव में 300 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, ऊर्जा मंत्री ने दिलाई सदस्यता
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

दबलाना/बूंदी। दबलाना पंचायत समिति के रेन गांव में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग और ग्रामीण शामिल बताए गए हैं। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने नए सदस्यों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास कार्यों का उल्लेख किया। नागर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया और नए सदस्यों को पार्टी में सम्मान एवं जिम्मेदारी देने की बात कही। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: