ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

बूंदी में राजीविका राजसखी दीपावली मेले का शुभारंभ, जिला कलक्टर ने किया उद्घाटन

5 और 6 नवंबर को लगेगा मेला, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की मिलेगी सौगात; रोजगार और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में राजीविका राजसखी दीपावली मेले का शुभारंभ, जिला कलक्टर ने किया उद्घाटन
बूंदी में राजीविका राजसखी दीपावली मेले का शुभारंभ, जिला कलक्टर ने किया उद्घाटन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 5 नवंबर। दीपावली के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं के हुनर और स्वावलंबन को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में राजीविका राजसखी दीपावली मेले का शुभारंभ हुआ। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के तत्वावधान में आयोजित इस मेले की थीम 'रोशन हो हर द्वार, सखियों के हुनर से इस बार' रखी गई है। मेले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार दीपावली की सजावटी सामग्री, हस्तशिल्प और आकर्षक उपहार सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई है।

इस अवसर पर जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने कहा कि जिले में इस तरह के नवाचार निरंतर आयोजित होने चाहिए, ताकि आमजन को सुविधाएं मिलने के साथ महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बाजार मिलता है और आमजन को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उचित दरों पर उपलब्ध होती है।

जिला कलक्टर ने मेले और इस तरह की गतिविधियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए, ताकि समाज के हर वर्ग तक इनका लाभ पहुंच सके

दो दिन तक खरीदारी का मिलेगा अवसर

राजसखी दीपावली मेला 5 और 6 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से आमजन के लिए खुला रहेगा। मेले में दीपावली की सजावट, हस्तनिर्मित वस्तुओं और उपहारों के कई विकल्प उपलब्ध हैं।

प्रशासन एवं राजीविका टीम ने जिलेवासियों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

उद्घाटन के दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारु शंकर और राजस्थान ग्रामीण आजीविका मिशन बूंदी की जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) जगजीवन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: