ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

बाल कविता लेखन प्रतियोगिता में बूंदी की रेखा शर्मा द्वितीय और डॉ. सुलोचना शर्मा तृतीय

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उपलब्धि, कोटा में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर किया सम्मानित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बाल कविता लेखन प्रतियोगिता में बूंदी की रेखा शर्मा द्वितीय और डॉ. सुलोचना शर्मा तृतीय
बाल कविता लेखन प्रतियोगिता में बूंदी की रेखा शर्मा द्वितीय और डॉ. सुलोचना शर्मा तृतीय
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत, गुजरात की ओर से आयोजित राजस्थान राज्य स्तरीय पर्व ‘उड़ती पतंग’ बाल कविता लेखन प्रतियोगिता में बूंदी की साहित्यकार रेखा शर्मा ने द्वितीय तथा डॉ. सुलोचना शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों साहित्यकारों की इस उपलब्धि से बूंदी के साहित्य जगत में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रचनाओं के लिए चयनित रेखा शर्मा और डॉ. सुलोचना शर्मा को कोटा के एक निजी रिसोर्ट में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी शामिल हुए।

समारोह में साहित्यकार डॉ. मुकेश कुमार व्यास, शशि जैन, प्रभात सिंगल, जितेंद्र निर्मोही, रघुनाथ मिश्र और डॉ. वैदेही सहित अनेक साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। अतिथियों ने रेखा शर्मा और डॉ. सुलोचना शर्मा को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी तथा बाल साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

दोनों साहित्यकारों की रचनाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान मिलना बूंदी के साहित्यिक क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: