ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दीपावली से पहले बुझा घर का इकलौता चिराग, सड़क हादसे में 19 वर्षीय अर्जुन की मौत

बिशनपुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, उपचार के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दीपावली से पहले बुझा घर का इकलौता चिराग, सड़क हादसे में 19 वर्षीय अर्जुन की मौत
दीपावली से पहले बुझा घर का इकलौता चिराग, सड़क हादसे में 19 वर्षीय अर्जुन की मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। दीपावली की खुशियां एक परिवार के लिए गहरे मातम में बदल गईं। गांव जाने की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय अर्जुन धाकड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के बिशनपुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अर्जुन ने जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुखद घड़ी में भी परिजनों ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए अर्जुन का नेत्रदान करवाया, जिससे दो जरूरतमंद लोगों को नई रोशनी मिल सकेगी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

सदर थाने के सहायक उपनिरीक्षक लादू सिंह ने बताया कि अर्जुन धाकड़ शुक्रवार देर शाम स्कूटी से गांव जाने के लिए निकला था। इसी दौरान बिशनपुरा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। राहगीर उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

देर रात एक बजे हुआ नेत्रदान

इकलौते बेटे को खोने के असहनीय दुख के बीच परिजनों ने अर्जुन की आंखों का दान करने का निर्णय लिया। समाजसेवी राजेश खोईवाल ने बताया कि शाइन इंडिया बूंदी के समन्वयक इदरीश भाई बोहरा के माध्यम से कोटा से डॉ. कुलवंत सिंह के नेतृत्व में टीम बुलाई गई। टीम देर रात करीब एक बजे जिला चिकित्सालय पहुंची और मोर्चरी कक्ष में नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। परिजनों के इस फैसले से अर्जुन की आंखें अब दो जरूरतमंद लोगों की जिंदगी में उजाला लाने का माध्यम बन सकेंगी।

पढ़ाई में होनहार था अर्जुन

केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि अर्जुन पढ़ाई में होनहार था। उसने स्कूली शिक्षा बूंदी केंद्रीय विद्यालय से पूरी की थी और वर्तमान में कॉलेज के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत था। उसके पिता भी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं। परिवार को अर्जुन से काफी उम्मीदें थीं। दीपावली पर गांव जाने की तैयारी कर रहे अर्जुन की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक सड़क हादसे ने परिवार के सपनों और खुशियों को छीन लिया, लेकिन परिजनों के नेत्रदान के फैसले ने इस दुख के बीच मानवता की एक नई मिसाल कायम की।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: