ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

रामदेव जयंती मनाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

बूंदी के धान मंडी चौराहे पर पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, कोटा में उपचार के दौरान दम तोड़ा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रामदेव जयंती मनाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
रामदेव जयंती मनाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। बूंदी के धान मंडी चौराहे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 29 वर्षीय जितेंद्र बेरवा की मौत हो गई। तालेड़ा क्षेत्र के सीतापुरा निवासी जितेंद्र रामदेव जयंती मनाकर घर लौट रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें बूंदी से कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। जितेंद्र मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। धान मंडी चौराहे पर तेज रफ्तार से आई पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें उपचार के लिए बूंदी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया। कोटा में करीब एक घंटे तक उपचार चला, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

जितेंद्र खेती करते थे। उनकी मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया। शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: