नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी
बूंदी, 17 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर 19 अक्टूबर को बूंदी में विराट पथ संचलन आयोजित किया जाएगा। संचलन खेल संकुल से निकलेगा। विजयादशमी उत्सव की तैयारियों के तहत शहर की 20 बस्तियों में शाखा स्तर पर पथ संचलन निकाले जा रहे हैं। स्वयंसेवक घर-घर जाकर गणवेश भी वितरित कर रहे हैं।
इसी कड़ी में शनिवार को गुरु नानक शाखा की ओर से गुरु नानक बस्ती में अभ्यास पथ संचलन आयोजित किया गया। इसमें करीब 90 स्वयंसेवकों ने अनुशासित कदमों के साथ भाग लिया। संचलन के दौरान बस्तीवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
संघ की ओर से विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन उत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बस्तियों में शाखा स्तर पर अभ्यास संचलन के जरिए स्वयंसेवकों को मुख्य आयोजन के लिए तैयार किया जा रहा है। 19 अक्टूबर को होने वाले विराट पथ संचलन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्वयंसेवकों की सहभागिता रहेगी।
