ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

बूंदी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, विशाल वर्मा और साक्षी पाल रहे प्रथम

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर युवाओं और खिलाड़ियों ने लगाई दौड़, राष्ट्रीय एकता व अखंडता की दिलाई शपथ

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, विशाल वर्मा और साक्षी पाल रहे प्रथम
बूंदी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, विशाल वर्मा और साक्षी पाल रहे प्रथम
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 1 नवंबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बूंदी में जिला स्तरीय ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। ईश्वरी सिंह खेल संकुल से शुरू हुई दौड़ में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। आयोजन के जरिए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्काउट सीओ प्रदीप चित्तौड़ा ने अतिथियों का स्काउट स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत, उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा और पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी ने उपस्थित नागरिकों और युवाओं को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी एकता दौड़

खेल संकुल से शुरू हुई दौड़ खोजा गेट, अंबेडकर सर्किल, लंका गेट रोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम, श्रीराम मेडिकल, अहिंसा सर्किल और सर्किट हाउस होते हुए वापस खेल संकुल पहुंचकर संपन्न हुई। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने एकजुटता, सौहार्द और राष्ट्र की अखंडता का संदेश दिया।

इस दौरान जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह, जेवीवीएनएल के एक्सईएन राजेंद्र बैरवा, नगर परिषद के एक्सईएन धर्मेंद्र मीणा और बूंदी खेलकूद विकास समिति के अध्यक्ष शक्ति तोषनीवाल ने भी प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाई।

जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को याद करने के साथ युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करना है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जाति, धर्म और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने का संदेश दिया गया।

बालक वर्ग में विशाल और बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बालक वर्ग में विशाल वर्मा ने प्रथम, नीरज ने द्वितीय और चेतराम ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में साक्षी पाल प्रथम, लविशा द्वितीय और तनु मालव तृतीय स्थान पर रहीं। समापन पर अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर, जिला रसद अधिकारी शिवजीराम जाट, जिला युवा अधिकारी अशोक कुमार मेघवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अर्चना तंवर, सांख्यिकी निरीक्षक विकास हाड़ा और जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी मौजूद रहे।

इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, माय भारत के स्वयंसेवक, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ियों व युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र योगी ने किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: