ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

सखी सेंटर ने मंदसौर की बिछड़ी महिला को परिवार से मिलाया, भावुक हुए परिजन

आठ दिन से लापता थी महिला, बूंदी सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम ने काउंसलिंग कर खोजा परिवार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सखी सेंटर ने मंदसौर की बिछड़ी महिला को परिवार से मिलाया, भावुक हुए परिजन
सखी सेंटर ने मंदसौर की बिछड़ी महिला को परिवार से मिलाया, भावुक हुए परिजन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, बूंदी की टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की एक लापता महिला को उसके परिवार से मिलाया। करीब आठ दिन से लापता महिला के परिजनों से पुनर्मिलन के दौरान माहौल भावुक हो गया। अपनी बेटी को सुरक्षित देखकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

केंद्र प्रबंधक हीना शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले गश्त के दौरान पुलिस को एक महिला सड़क पर लावारिस अवस्था में घूमती मिली थी। पुलिस महिला को सखी वन स्टॉप सेंटर लेकर पहुंची। महिला डरी-सहमी थी और अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। ऐसे में सेंटर की ओर से उसे भावनात्मक सहयोग, आवश्यक सुविधाएं और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया गया।

काउंसलिंग से मिला परिवार का सुराग

केंद्र प्रबंधक हीना शर्मा और उनकी टीम ने महिला की लगातार काउंसलिंग की। बातचीत के दौरान महिला ने खुद को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के समीप एक गांव का निवासी बताया। इस जानकारी के आधार पर टीम ने उसके परिवार का पता लगाने के प्रयास किए।

जांच-पड़ताल के बाद महिला के परिजनों से संपर्क हो सका। परिजनों ने बताया कि महिला पिछले करीब आठ दिनों से लापता थी और वे लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर परिजन बूंदी स्थित सखी सेंटर पहुंचे।

बेटी को सुरक्षित देखकर छलके खुशी के आंसू

सखी सेंटर में अपनी बेटी को सुरक्षित देखकर परिजन भावुक हो उठे। सेंटर की टीम के प्रयासों से महिला का परिवार से पुनर्मिलन संभव हो सका। इस दौरान परिजनों ने टीम के प्रति आभार जताया।

इस कार्य में केंद्र प्रबंधक हीना शर्मा, सामाजिक परामर्शदाता राजेश कुमारी, केस वर्कर तनुजा शर्मा और बहुउद्देशीय कर्मी शालू सेन सहित पूरी टीम का योगदान रहा।

सखी वन स्टॉप सेंटर की इस पहल ने जरूरतमंद महिलाओं को सहायता, सुरक्षा और परिवार से पुनर्मिलन कराने में संवेदनशील सहयोग की भूमिका को सामने रखा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: