ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

बूंदी में 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा समाज कल्याण सप्ताह

हर दिन अलग विषय पर होंगे कार्यक्रम; आयोजन के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नोडल अधिकारी नियुक्त

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा समाज कल्याण सप्ताह
बूंदी में 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा समाज कल्याण सप्ताह
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 25 सितंबर। जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह मनाया जाएगा। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने बताया कि सप्ताह के दौरान विभिन्न वर्गों के कल्याण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को सप्ताह का उद्घाटन और अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। 2 अक्टूबर को अनुसूचित जाति कल्याण दिवस, 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस, 4 अक्टूबर को बाल दिवस, 5 अक्टूबर को महिला एवं बालिका कल्याण दिवस और 6 अक्टूबर को जनचेतना दिवस आयोजित होगा। 7 अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस के साथ सप्ताह का समापन किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने बताया कि सप्ताह के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विशेष योग्यजन, महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों के खिलाफ जनचेतना जगाने के लिए गतिविधियां आयोजित होंगी।

कार्यक्रमों के समन्वय और सफल आयोजन के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, अनुजा निगम, बाल अधिकारिता, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्रम एवं नियोजन, पुलिस एवं जेल, खेल एवं युवा मामलात विभागों तथा गैर सरकारी संगठनों के साथ समन्वय करेंगे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: