ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खेलकूद / लेख विस्तार
खेलकूद

बूंदी की संस्कृत विद्यालय की छात्राओं ने कबड्डी में जीता संभागीय खिताब

बारां के बामला में आयोजित प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि, विद्यालय में समारोह आयोजित कर किया सम्मान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी की संस्कृत विद्यालय की छात्राओं ने कबड्डी में जीता संभागीय खिताब
बूंदी की संस्कृत विद्यालय की छात्राओं ने कबड्डी में जीता संभागीय खिताब
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

बूंदी के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, इंदिरा कॉलोनी की छात्राओं ने कबड्डी में संभाग स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। बारां जिले के बामला में आयोजित संस्कृत शिक्षा कोटा संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की वरिष्ठ वर्ग की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। छात्राओं की सफलता पर विद्यालय परिसर में सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। छात्राओं के साथ दल प्रभारी रामचरण मीणा और राजू प्रजापत का भी माला पहनाकर एवं पुरस्कार प्रदान कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा शहर महामंत्री गौरव वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वार्ड पार्षद प्रीति गोचर और भोले शंकर गुर्जर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्था प्रधान नृपेंद्र सिंह हाड़ा, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वक्ताओं ने छात्राओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता को मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन भानु शर्मा ने किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: