ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

सथूर पीएचसी का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग पर जोर

21 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व आयोडीन अल्पता विकार अभियान की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सथूर पीएचसी का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग पर जोर
सथूर पीएचसी का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग पर जोर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर ने पीएचसी सथूर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

डॉ. सामर ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग की समीक्षा करते हुए उनकी नियमित निगरानी, समय पर जांच, समुचित उपचार और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने को कहा। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं का निर्धारित समय पर टीकाकरण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा कर प्रत्येक पात्र बच्ची तक वैक्सीन का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व आयोडीन अल्पता विकार अभियान की तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा।

मौसमी बीमारियों को देखते हुए उन्होंने आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने तथा मरीजों को उपचार में परेशानी नहीं आने देने के निर्देश दिए। हर घर स्वास्थ्य दल के सर्वे, निःशुल्क दवा योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत क्यूआर कोड से ऑनलाइन ओपीडी पर्ची बनाने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, शौचालय, पेयजल, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, स्टाफ की उपस्थिति और अन्य आधारभूत सुविधाओं की जांच की गई। डॉ. सामर ने कहा कि जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में ऐसे निरीक्षण नियमित जारी रहेंगे। उन्होंने पीएचसी प्रभारी और स्टाफ को निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं देने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: