ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

रंगोली के रंगों और दीपों की सजावट में दिखी नन्हीं प्रतिभाओं की रचनात्मकता

‘राष्ट्रीय मिशन बाल मन तक’ के तहत बूंदी के दो स्कूलों में हुई प्रतियोगिताएं, जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने लिया भाग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
रंगोली के रंगों और दीपों की सजावट में दिखी नन्हीं प्रतिभाओं की रचनात्मकता
रंगोली के रंगों और दीपों की सजावट में दिखी नन्हीं प्रतिभाओं की रचनात्मकता
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। दीपावली के उल्लास के बीच विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा से रंगों व रोशनी की छटा बिखेरी। ‘राष्ट्रीय मिशन बाल मन तक’ के तहत लिटिल एंजेल सेकेंडरी स्कूल और श्री रघुनाथ एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगोली बनाओ एवं दीपक सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आकर्षक रंगोलियां बनाईं और दीपकों को सजाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रतियोगिताओं का संयोजन डॉ. प्रभात सिंघल एवं डॉ. वैदेही गौतम ने किया।

लिटिल एंजेल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में श्रीनिका प्रथम, राघव ग्रुप द्वितीय और गर्विता ग्रुप तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में अन्वी-पूर्वी ने प्रथम, आंगन ग्रुप ने द्वितीय और मान्य ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीपक सजाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में घनिष्ठा प्रथम, काशवी द्वितीय और श्रीनिका तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में लकी ने प्रथम, हर्षित ने द्वितीय और विराट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

श्री रघुनाथ एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दीपाली-कनक प्रथम, पूर्वी-गीतांजलि द्वितीय और नक्ष-दानिश तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में वर्षा-मोहिता ने प्रथम, डोली-दीपिका ने द्वितीय और राघवेंद्र-गगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीपक सजाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दानिश प्रथम, आयुष द्वितीय और दीपाली तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में रुद्राक्षी प्रथम, मोहिता द्वितीय और दीपिका तृतीय रहीं।

इस अवसर पर संस्था निदेशक रेखा शर्मा और प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने विद्यार्थियों के साथ पटाखे एवं आतिशबाजी कर दीपावली मनाई। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: