ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

शिव कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर, 92 मरीजों की जांच कर बांटी नि:शुल्क दवाइयां

गर्भवती महिलाओं का भी हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी मुक्त भारत और तंबाकू मुक्त अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
शिव कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर, 92 मरीजों की जांच कर बांटी नि:शुल्क दवाइयां
शिव कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर, 92 मरीजों की जांच कर बांटी नि:शुल्क दवाइयां
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

शिव कॉलोनी और आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, उंदालियां की डूंगरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालचंद पाड़ा के तत्वावधान में लगे शिविर में 92 मरीजों को चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला।

शिविर में डॉ. मोहन लाल वर्मा और डॉ. ओपी वर्मा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न जांचें कर मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को इनके लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

हेल्थ मैनेजर संदीप तेजस्वी ने बताया कि शिविर में टीबी मुक्त भारत अभियान और तंबाकू मुक्त अभियान के तहत सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां भी आयोजित की गईं। लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव और तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। शिविर में नर्सिंग ऑफिसर यश सक्सेना, एएनएम हर्षा गौड़, सुनीता शर्मा, गुंजन बचनानी, लैब टेक्नीशियन ओमप्रकाश, सहायक कर्मी सुमित सैनी और आशा सहयोगिनी कृष्णा गुप्ता ने सेवाएं दीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: