ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / सामाजिक सरोकार / लेख विस्तार
सामाजिक सरोकार

श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ: भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे धार्मिक जयकारे

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ: भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे धार्मिक जयकारे
श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ: भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे धार्मिक जयकारे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूँदी । शहर के कुंभा स्टेडियम रोड स्थित होटल ग्रांड परमेश्वरी में समाजसेवी स्वर्गीय संतोष नुवाल की पुण्य स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 12 सितंबर से 18 सितंबर का शुभारंभ शनिवार को भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।

कलश यात्रा का शुभारंभ विश्वकर्मा मंदिर से हुआ। यात्रा में श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रहे थे, वहीं मुख्य यजमान मनीष नुवाल एवं कविता नुवाल सिर पर श्रीमद् भागवत जी को विराजमान कर आगे बढ़ रहे थे। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भावभीना स्वागत किया। कथा स्थल ग्रांड परमेश्वरी पहुँचने पर विधि-विधान से महाआरती की गई।

वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य गोपाल जी भैया ने कथा के प्रथम दिन भागवत महात्म्य का सुंदर एवं सारगर्भित वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण मानव जीवन के समस्त कष्टों का निवारण कर भक्ति और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। कथा के प्रथम दिवस के समापन पर भव्य आरती का आयोजन हुआ। इसमें समाजसेवी मोहन नुवाल एवं बूँदी विधायक हरिमोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुजनों ने भागवत जी की आरती उतारकर क्षेत्र में समृद्धि और शांति की कामना की। प्रतिदिन कथा का वचन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा ।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: