बूंदी। नगर परिषद चुनाव में निर्वाचित पार्षद संगीता एवरग्रीन का सिंधी समाज ने सम्मान किया। समाजबंधुओं ने उनका माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाई और चुनाव में जीत पर बधाई दी। समाज के लोगों ने कहा कि उनकी जीत से समाज का गौरव बढ़ा है।
इस अवसर पर हीरालाल जसोतानी, किशन नागदेव, नरेश वरयानी, मनोज राजानी, राम होतवानी, देवानंद टेकवानी, रोशन बिलोची, नरेश नारवानी, महेश चांदवानी और संदीप खत्री सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
