ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

प्लास्टिक थैलियों को कहें ना, कपड़े-जूट के बैग अपनाएं

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के पांचवें दिन नगर परिषद ने चलाया अभियान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
प्लास्टिक थैलियों को कहें ना, कपड़े-जूट के बैग अपनाएं
प्लास्टिक थैलियों को कहें ना, कपड़े-जूट के बैग अपनाएं
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 5 नवंबर। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार को नगर परिषद की ओर से जन-जागरूकता रैली निकाली गई। स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित 'ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह' के पांचवें दिन हुए इस अभियान में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और इसके विकल्प अपनाने का संदेश दिया गया।

रैली के दौरान नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों और दुकानदारों को प्लास्टिक थैलियों सहित एकल उपयोग वाले प्लास्टिक उत्पादों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। कर्मचारियों ने लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में सहयोग करने तथा दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की। इसके विकल्प के रूप में कपड़े और जूट के थैलों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली में कर्मचारियों ने नारे लगाकर और तख्तियों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त शहर का संदेश दिया। इस दौरान नगर परिषद के सहायक अभियंता दिनेश कुमार मीणा, कनिष्ठ अभियंता दुर्गेश शर्मा, सफाई निरीक्षक राजकुमार सांगेला सहित नगर परिषद कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: