ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

बूंदी में 3.20 ग्राम स्मैक के साथ 44 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ जारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में 3.20 ग्राम स्मैक के साथ 44 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
बूंदी में 3.20 ग्राम स्मैक के साथ 44 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 ग्राम 20 मिलीग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि उप निरीक्षक देशराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान जुगल किशोर तंवर उर्फ बंटी (44), निवासी कागदी देवरा, बूंदी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 ग्राम 20 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा नंबर 361/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस स्मैक की आपूर्ति और खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी रमेश आर्य, उप निरीक्षक देशराज सिंह, कांस्टेबल नेतराम और रामराज शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: