ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

योगासन में परमवीर और तनवीर का स्वर्णिम प्रदर्शन, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम

बालचंद पाड़ा में विजय जुलूस निकालकर किया अभिनंदन, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
योगासन में परमवीर और तनवीर का स्वर्णिम प्रदर्शन, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम
योगासन में परमवीर और तनवीर का स्वर्णिम प्रदर्शन, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

योगासन में शानदार प्रदर्शन कर श्री रघुनाथ एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र परमवीर लटवाल और तनवीर चौबदार ने बूंदी का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने चूरू जिले के सिद्धमुख में आयोजित राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है।

इस उपलब्धि के बाद बूंदी पहुंचने पर बालचंद पाड़ा में दोनों खिलाड़ियों का साफा पहनाकर, स्कार्फ, तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मोहल्लेवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकालकर विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय परिसर तक पहुंचाया।

संस्थान निदेशक रेखा शर्मा और प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा ने दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। इससे विद्यार्थियों में योग, अनुशासन और खेल भावना के प्रति रुचि बढ़ेगी। विद्यालय परिवार ने कोच विशाल गुर्जर और दोनों खिलाड़ियों के परिजनों को भी बधाई दी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: