नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी
जेसीआई बूंदी ऊर्जा की ओर से टैगोर बाल गृह में बच्चों को 40 स्कूल बैग वितरित किए गए। संस्था ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों में सहयोग करना और उनका उत्साह बढ़ाना है।
संस्था अध्यक्ष जेसी अंकिता नुवाल ने कहा कि बच्चों की जरूरतों को समझकर किए गए छोटे प्रयास भी उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि जेसीआई जरूरतमंद वर्गों के सहयोग और उत्थान के लिए कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में जेसी शालिनी अरोड़ा ने सभी 40 बैग प्रायोजित किए। आयोजन की पहल और व्यवस्थाओं में जेसी नितिका माथुर की विशेष भूमिका रही। इस दौरान सिद्धार्थ माथुर, अंश अरोड़ा, शालिनी अरोड़ा, नितिका माथुर और आस्था मैम मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनका उत्साह बढ़ाया।
जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने सहयोग के लिए शालिनी अरोड़ा का आभार जताया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों की शिक्षा में मदद करने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।
