ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्तदान

तालेड़ा सीएचसी में आयोजित शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्तदान
हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्तदान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 8 अक्टूबर। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालेड़ा में बुधवार को विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं ने भाग लिया। इस दौरान 35 यूनिट रक्तदान किया गया।

सीएचसी तालेड़ा के प्रभारी डॉ. रामावतार नागर ने बताया कि हाई रिस्क गर्भावस्था के मामलों में प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल रक्त की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे समय में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता मां और नवजात दोनों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएचसी स्तर पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया।

जरूरत के समय काम आएगा रक्त

डॉ. नागर ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं के सहयोग से जरूरतमंद मरीजों, विशेषकर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए आपात स्थिति में रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि रक्तदान सामाजिक सेवा के साथ किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्त की एक यूनिट भी आपात स्थिति में मरीज के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

डॉ. नागर ने आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और रक्तदान के इस मानवीय अभियान से जुड़ने की अपील की।

रक्त की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालेड़ा की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रखने की बात कही गई। विशेष रूप से हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के मामलों में रक्त की कमी के कारण उपचार प्रभावित नहीं हो, इसके लिए उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: