बूंदी, 6 नवंबर। पंचायती राज चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। निर्वाचन पर्यवेक्षक भावना शर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए।
निर्वाचन पर्यवेक्षक ने डाबी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का अवलोकन किया। इसके बाद ग्राम पंचायत सूतड़ा, लक्ष्मीपुरा, खड़ीपुर, देवरिया और धनेश्वर के 25 मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) को निर्देश दिए कि सरपंच प्रत्याशियों की मतगणना के दौरान कक्ष में निष्पक्षता और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाए। निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए।
उन्होंने पीठासीन अधिकारियों से बैलेट पेपर की कार्यप्रणाली को लेकर भी संवाद किया तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
