ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

अलगोजे की धुन और ढोलक की थाप पर गूंजे तेजाजी के जयकारे

तेजा दशमी पर बूंदी के थानकों में उमड़े श्रद्धालु, बालचंद पाड़ा में लोकगायन के बीच निभाई दस्सियां काटने की परंपरा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अलगोजे की धुन और ढोलक की थाप पर गूंजे तेजाजी के जयकारे
अलगोजे की धुन और ढोलक की थाप पर गूंजे तेजाजी के जयकारे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 21 सितंबर। अलगोजे की मधुर धुन, ढोलक की थाप और वीर तेजाजी महाराज के जयकारों के बीच सोमवार को जिलेभर में तेजा दशमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। गांवों और कस्बों में तेजाजी के थानकों पर मेले भरे। सुबह से दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। लोक कलाकारों ने तेजाजी की महिमा का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।

लोकमान्यता में लाखेरी को तेजाजी की कर्मस्थली माना जाता है। इसी आस्था के चलते बूंदी जिले में तेजा दशमी पर विशेष आयोजन होते हैं। थानकों पर श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे और बाबा को भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

शहर के बालचंद पाड़ा स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर में परंपरागत मेले का आयोजन हुआ। मंदिर पुजारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सुबह से ही दर्शनार्थियों का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने दिनभर दूध और कच्चे भोजन का भोग अर्पित किया। मंदिर परिसर में तेजाजी के लोकगीत गूंजते रहे।

दोपहर 12 बजे लोक आस्था के अनुसार घोड़ले में तेजाजी का भाव आने पर दस्सियां काटने की परंपरा निभाई गई। पुजारी के अनुसार, इस अनुष्ठान में वर्षभर में विषदंश से प्रभावित रहे लोग शामिल हुए। लोक कलाकारों के तेजाजी गायन और ढोलक की थाप के बीच घोड़ले ने पारंपरिक नृत्य किया। इसे देखने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और घंटों तक आयोजन का हिस्सा बने रहे।

मेले में लोक कलाकार मोतीलाल सैनी, हेमंत खुवाड़ा, परशुराम गुर्जर और मेघराज सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। अलगोजे और ढोलक के साथ तेजाजी की गाथाओं के गायन ने लोक परंपरा को जीवंत कर दिया। शाम को आरती के साथ मुख्य मेले का समापन हुआ।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: