ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

घटिया नाला निर्माण पर सभापति सख्त, मौके पर ही तुड़वाया काम

वार्ड 31 में औचक निरीक्षण के दौरान मिली खामियां, ठेकेदार को लगाई फटकार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
घटिया नाला निर्माण पर सभापति सख्त, मौके पर ही तुड़वाया काम
घटिया नाला निर्माण पर सभापति सख्त, मौके पर ही तुड़वाया काम
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। शहर के देवपुरा रोड स्थित वार्ड 31 की तिरुपति विहार कॉलोनी में नाला निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी और घटिया गुणवत्ता सामने आने पर उन्होंने संबंधित हिस्से को तत्काल तुड़वा दिया।

सभापति ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नाले का पुनर्निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण सामग्री से करवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कॉलोनीवासियों ने क्षेत्र की अन्य समस्याएं भी सभापति के सामने रखीं। इस पर उन्होंने समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि इस दौरान नगर परिषद आयुक्त बृजेश रॉय, अधिशासी अधिकारी धर्मेंद्र मीणा, कनिष्ठ अभियंता जोधराज मीणा, वार्ड पार्षद मोहन कराड सहित नगर परिषद के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: