बूंदी। जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के तहत शुक्रवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय, बूंदी में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित लघु आलेख लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान जैसे विषयों पर अपने विचार कलमबद्ध किए।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. चंपा अग्रवाल ने कहा कि रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा देश की सांस्कृतिक पहचान का आधार है। युवा पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने जनजातीय गौरव, प्रकृति संरक्षण, सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर प्रेरक लघु आलेख लिखे। इसमें छात्राओं ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ भागीदारी निभाई।
